भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान

भगवानपुर। रविवार को युवा मोर्चा भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि गांव में जाकर वहां की समस्याओं के संबंध में निराकरण कराएं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क करें। साथ ही भाजपा की केंद्र सरकार की अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है जिनको जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता करें।मौके पर पंकज सिंह मंडल अध्यक्ष, आयुष चौधरी मंडल उपाध्यक्ष, विशाल चौहान मंडल उपाध्यक्ष, नितिन सैनी महामंत्री, सुमित चौहान, संदीप सैनी, सनी सैनी, रजत सैनी मंत्री, विमल चौधरी कोषाध्यक्ष, मोहित चौहान मीडिया प्रभारी को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर रवि सैनी, विश्वास कुमार, विपिन सैनी, कुलदीप, प्रदीप पाल, नरेश धीमान, सचिन गुज्जर, जोगिंदर सिंह, कमल सैनी, जितेंद्र, पंकज सिंह, अनूप पाल सिंह और नितिन सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *