सीडीओ और सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था देख जताई नाराजगी, चिकित्सा अधीक्षक को लगाई फटकार

भगवानपुर। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य विकास अधिकारी सौरव गहरवार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी शंभू नाथ झा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक विकांत सिरोही को फटकार लगाई।
रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी शंभूनाथ झा और मुख्य विकास अधिकारी सौरव गहरवार ने स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था ठीक ना मिलने पर उन्होंने स्वयं सफाई शुरू कराई।

मुख्य विकास अधिकारी सौरव गहरवार ने बताया कि भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं है। मानक के अनुसार भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर तैनात हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन देना चाहा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी लोगों को बताया कि ज्ञापन हरिद्वार स्थित उनके कार्यालय में लिया जाएगा। फिलहाल वह सीएससी सेंटर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आए हैं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी से विचार-विमर्श कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिस मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है। उन सभी की उपलब्धता के बारे में विचार विमर्श कर उनको पूरा कराने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *