सीडीओ प्रतीक जैन ने भगवानपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, किया मतगणना के लिए बनाए गए केंद्र का निरीक्षण
भगवानपुर । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान और मतगणना की तारीख नजदीक आते ही सीडीओ प्रतीक जैन ने भगवानपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीडीओ ने मतगणना के लिए बनाए गए केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने काउंटिंग टेबल के साथ ही केन्द्र पर सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्याशियों के एजेंटों के आने का रास्ता अलग और जाने का अलग बनाया जाए। जिससे कोई असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम वैभव गुप्ता, बीडीओ जयेन्द्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।



