स्लाटर हाउस पर रोक लगाए जाने पर खुशी मनाई, सीएम और शहरी विकास मंत्री का जताया आभार

रुड़की । भारतीय जनता पार्टी मंडल लंढौरा की गणेश वाटिका ढंडेरा में सभा की । जिसमें मंडल व जिला पदाधिकारियों द्वारा उत्तराखंड सरकार द्वारा पशु वध साला पर हरिद्वार जिले में किसी भी क्षेत्र में पशुवधशाला मुक्त करने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पाल व भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री सतीश नेगी ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि प्रदेश है और प्रदेश में आने वाले श्रद्धालु के प्रवेश द्वार पर पशु वधशाला खोले जाने का पहले से ही लगातार विरोध चल रहा था। पिछली सरकार द्वारा स्लाटर हाउस की अनुमति दी थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा विधानसभा सत्र में पशु वध शाला पर रोक लगाए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी बनाई। अशोक पांडे महामंत्री ने कहा कानून बनाने से सभी धर्म के लोगों ने कानून का स्वागत किया। कानून बनने से सभी धर्म के लोगों में भाईचारा बढ़ेगा। इस कानून बनने से क्षेत्र के लोगों खुश है। संजय कुमार मंडल उपाध्यक्ष कहां कानून पूरे उत्तराखंड प्रदेश में लागू होना चाहिए। पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पुंडीर व राजीव बब्बर ने कहा कानून का सख्ती से पालन होना चाहिए जो भी कानून तोड़े, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए । इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला मंत्री सतीश नेगी, मंडल अध्यक्ष विकास पाल, अशोक पांडे, विजय सिंह पवार ,जितेंद्र पुंडीर ,रवि राणा, सतीश धिमान,त्रिलोक सिंह रावत, हरीश कुमार, सुनील सैनी, संजय सैनी ,रजत गौतम ,गौरव कौशिक, राजीव बब्बर, शौकीन, विकास त्यागी, संजीव सैनी आदि उपस्थित थे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *