किसानों को गुलाम बनाना चाहती है केन्द्र सरकार, इसी का नतीजा सरकार लेकर आई कृषि कानून बिल: राहुल बेदी, भारतीय किसान यूनियन बेदी की प्रदेश और जिले की कार्यकारिणी घोषित

भगवानपुर । क्षेत्र के चुड़ियाला गांव में किसान यूनियन बेदी ने नियुक्ति पत्र वितरण सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन राहुल बेदी ने पहुंच कर संगठन के अधिकारी व पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी देकर नियुक्ति पत्र दिए । किसान यूनियन बेदी ने मौजूदा सरकार पर बढ़ती हुई महंगाई को लेकर देश के लिए आर्थिक संकट की चिंता जताई। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने बताया कि मौजूदा सरकार किसान विरोधी सरकार हैं यह कौन किसानों के हित की बात नहीं करती है देश में दिन प्रतिदिन पेट्रोल ,डीजल,रसोई गैस की कीमतें बढ़ती जा रही है जिनमें केंद्र सरकार बिल्कुल विफल साबित हो रही है। किसानों का गन्ने का भुगतान समय से नहीं हो रहा है और देश में किसानों के खिलाफ नए-नए काले कानून सरकार ला रही है जिसका हम लगातार विरोध कर रहे हैं और देश में कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार राजनीति कर रही है अब देश में कोरोना सरकार के आदेश पर चल रहा है।सरकार की नीतियों से किसान दिनप्रतिदिन आत्महत्या कर रहा । कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत ,त्यागी जॉनी केसरिया, राहुल भारती, राशिद अली ,राव साहब, ,अनिल सैनी, सलमान ,संजय सैनी, मुकेश चेयरमैन ,विनय त्यागी, गौरव त्यागी, हाफिज, तस्लीम, अनुज त्यागी ,तनवीर अली,बालचंद्र रमेश चंद ,आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *