मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा किया, सीएम वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, राजस्व, पेयजल, ऊर्जा, खनन, आबाकारी, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस बंटवारे में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था।
जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, राजस्व, पेयजल, ऊर्जा, खनन, आबाकारी, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे।
मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ विभाग हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया है। वहीं, मंत्री गणेश जोशी से ग्राम्य विकास हटाकर नए मंत्री भरत चौधरी को दिया गया है। सतपाल महाराज से पंचायती राज विभाग हटाकर नए मंत्री मदन कौशिक को दिया गया।
खजान दास
1. समाज कल्याण
2. अल्पसंख्यक कल्याण
3. छात्र कल्याण
4. भाषा
भरत सिंह चौधरी
1. ग्राम्य विकास,
2. लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम,
3. खादी एवं ग्रामोद्योग ।
मदन कौशिक
1. पंचायतीराज
2. आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास
3. आयुष एवं आयुष शिक्षा
4. पुनर्गठन
5. जनगणना
प्रदीप बत्रा
1. परिवहन
2. सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज
3. विज्ञान प्रौद्योगिकी
4. जैव प्रौद्योगिकी
राम सिंह कैड़ा
1. शहरी विकास
2.पर्यावरण संरक्षण एंव जलवायु परिवर्तन
3. जलागम प्रबन्ध
न

