धनतेरस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भाजपा जिला कार्यालय रुड़की का लोकार्पण
रुड़की । धनतरेस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय भवन रुड़की का किया लोकार्पण। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक हवन,पूजा अर्चना एवं पूर्ण आहुति के साथ संपन्न किया गया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों ,कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को धनतेरस,दीपावली,गोवर्धन पूजा,भईया दूज एवं छठ पूजा की शुभकामना और बधाई दी । उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यालय कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठन की शक्ति का प्रतीक है,उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन देश भर में अपने ढांचे को सुदृढ़ कर रही है और प्रत्येक जिले में आधुनिक तकनीक से युक्त कार्यालयों का निर्माण इसका प्रमाण है।उन्होंने कहा कि यह कार्यालय भवन नहीं बल्कि हजारों कार्यकर्ताओं का निष्ठा,समर्पण और एकजुटता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र की 6 विधान सभाओं के लिए ऊर्जा का केंद्र बनेगा,जहां से अंतिम छोर तक निवासित व्यक्ति के लिए अंत्योदय की भावना को आगे बढ़ाते हुए उससे मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विकास योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है,जिसमें अनुशासन एवं संगठन की एकजुटता के साथ कार्य किया जा रहा,जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान देने का कार्य करती है।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है,उन्होंने कहा कि भारत अपने जड़ों से जुड़ते हुए तेजी से विश्व गुरु के रूप में अग्रसर हो रहा है,उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेने को कहा किससे कि देश एवं प्रदेश प्रगति के पथ और अग्रसर हो सके।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को धनतरेस एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज दिन बहुत ही शुभ है कि भगवान धनवंतरी के अवतरण के दिन भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया गया है, उन्होंने कहा कि इस कार्यालय से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा जिससे कि पार्टी को मजबूती प्रदान होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है,उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति के लिए सभी को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का विशेष जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि क्षेत्र की विकास योजनाओं रूप रेखा इस कार्यालय से संचालित की जाएगी, जिसमें सभी कार्यकर्ता इसमें अपना पूर्ण सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात को भी प्रत्येक बूथ पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की डॉ मधु सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय भवन के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र वासियों का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्य सभा सासंद श्रीमती कल्पना सैनी, जिला पंचायत अश्यक्ष किरण चौधरी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल,जून अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिद्रनंद गिरी महाराज,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी,प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिला प्रभारी आदित्य चौहान, देवी सिंह राणा, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, सागर गोयल, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री देशराज करनवाल, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, विधानसभा प्रत्याशी कुंवरानी देवयानी, राजपाल सिंह मास्टर, सत्यपाल, मुनीष सैनी, जिला प्रभारी आदित्य चौहान, मयंक गुप्ता, राजेश सैनी, ललित मोहन अग्रवाल, अजीत सिंह, सुबोध राकेश पवन सिंह तोमर अनीस गौड,सुशील त्यागी, रश्मि चौधरी, धीर सिंह रोड, वैभव अग्रवाल, विराट गोयल सुशील पेंगोवाल,संजय अरोड़ा, संजीव तोमर, भीम सिंह, सौरभ गुप्ता, मदूप त्यागी,प्रवेश प्रिया, सतीश सैनी, तेजपाल मौर्य, नवनीत सिंह,सचिन झबरेड़ी, प्रतिभा चौहान, नितिन गोयल (जिला कोषाध्यक्ष), पंकज नंदा (जिला मीडिया प्रभारी), कदम सिंह (कार्यालय प्रभारी), गीता मलिक (सह प्रभारी), आलोक गौतम (सोशल मीडिया प्रभारी), अनुज त्यागी (सह प्रभारी), सुशील रावत (आईटी प्रभारी), मोर्चे के अध्यक्षों में गौरव कौशिक, सतविंदर प्रधान ,धीरज पाल, अनुज सैनी, नवीन त्यागी,विवेक चौधरी, अरविंद गौतम, प्रवीण संधू,अनुराग त्यागी, विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृजमोहन सैनी, अवनीश शर्मा, गुरजिंदर सैनी, गौरव मोहन, संदीप पुरी, सुरेश सैनी, राजीव राणा, मनोज मुंडलाना, ठाकुर संजय सिंह,प्रदीप त्यागी , दिनेश कौशिक, सतीश कौशिक,अनिल शर्मा, आदेश सैनी, सौरभ सिंघल प्रमोद गोयल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल,मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


