भाजपा शासन में हो रहा है सभी वर्ग के लोगों का विकास, विधायक प्रदीप बत्रा ने जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरित किए

रूड़की । विधायक प्रदीप बत्रा ने आज शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण किया और इसके बाद उनके द्वारा गंग नहर किनारे स्थित सेवा केंद्र पर जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा है कि प्रदेश की धामी सरकार सभी वर्ग के लोगों का विकास कर रही हैं। जरूरतमंद परिवारों को हर स्तर पर सुविधाएं और सहूलियत दी जा रही है । सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए विशेष अभियान चलाया गया है। सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान हो उसके लिए स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जा रहे हैं।गरीबों को नियमित रूप से राशन वितरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वह फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित हल करें। किसी भी फरियादी को कार्यालय पर भटकना ना पड़े।विधायक ने कहा कि शहर के विकास में और तेजी लाई जाएगी और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ कुछ नई सड़कों का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। आगामी मानसून की दृष्टि से नालों व नालियों की सफाई का कार्य भी जल्द अभियान के तौर पर शुरू कराया जाएगा।विधायक प्रदीप बत्रा ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन और राहत कोष के चेक वितरित किए। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है कि जिन योजनाओं को केन्द्र सरकार ने लोगों के लिए लागू किया है, उनका लाभ उस व्यक्ति तक पहुंचाना है, जो उसके लिए पात्र है, चाहे वह क्षेत्र के किसी भी कोने में क्यों न हो। क्योंकि पात्र लोगों तक योजनाओं को पहुंचाना भाजपा की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है और सर्वसमाज के लोगों को लेकर चलने का कार्य बखूबी निभा रही है।विधायक ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और ऊर्जा निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिजली और पेयजल का संकट उत्पन्न न होने दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *