गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत नगर पालिका शिवालिक नगर में चल रहा है स्वच्छता अभियान, लोगों को डेंगू के खिलाफ किया जा रहा जागरूक

शिवालिक नगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गंदगी भारत छोड़ो अभियान को पिछले कई दिनों से शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा पूरे नगर पालिका क्षेत्र में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज इस अभियान को भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी के नेतृत्व में नोवें चरण में टीहरी विस्थापित कॉलोनी वार्ड नंबर 6 व 7 में चलाया गया। कैलाश भंडारी ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारीयों द्वारा नाले व नालियों की सफाई, झाड़ियों का कटान किया गया। नाले व नालियों से निकाले गए मलबे व कूड़े के ढेर को साथ- साथ ही उठवाया गया। साथ ही कालोनीवासियों को स्वच्छता और डेंगू के प्रति जागरूक किया गया। सभी से आग्रह किया गया कि गीला और सुखा कूड़ा अलग-अलग दे और अपने आस पास सफाई रखें । इस दौरान समिति के अध्यक्ष रितेश गौड़, अंशुल शर्मा, नितिन कुमार, पुरुषोत्तम भारती, नगरपालिका सुपरवाइजर हिमांशु ठाकुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *