शिवालिक नगर पालिका ने स्वच्छता महा अभियान की शुरुआत कर मनाया सीएम तीरथ सिंह रावत का जन्मदिन, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा पालिका क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी

शिवालिक नगर । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जन्मदिन नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने स्वच्छता महा अभियान प्रारंभ कर मनाया। आज गंगा नगरी मुख्य मार्ग से विशेष स्वच्छता अभियान प्रारंभ करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जन्मदिन है हमने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को गति देते हुए मुख्यमंत्री के जन्मदिन 9अप्रैल से 9 मई तक विशेष स्वच्छता महा मनाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता हम सभी का धर्म है। पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर ब्रांड एम्बेसडर संजीव गुप्ता ने भी स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। और कहा की निश्चित ही इस तरह के अभियान चलने से क्षेत्र को गंदगी मुक्त बनाया जा सकता है।इस दौरान सभासद पंकज चौहान व हरिओम चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, अंशुल शर्मा, साहिब वालिया, गौरव गुर्जर, अजय अरोड़ा, आशीष रस्तोगी ,गौरव रस्तोगी, क्षेत्रवासी व नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *