सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने किया भगवानपुर थाने का अद्गवार्षिक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था बेहतर होने पर थानाध्यक्ष की थपथपाई पीठ

भगवानपुर । मंगलवार को सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने भगवानपुर थाने पहुंचकर अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने माल खाना, रसोईघर व अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पुराने मामलों को निस्तारण के निर्देश भी जारी किए। थाने में सफाई की व्यवस्था बेहतर होने पर थानाध्यक्ष एवं पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। बताया कि थाने के मैस की हालत जर्जर हो चुकी हैं । जिसकी मरम्मत कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी पीडी भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *