राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक आदेश चौहान और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने वंदना कटारिया के परिजनों को बधाई दी

रोशनाबाद । ओलंपिक खेलों में हॉकी खेल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक लगाकर भारत की टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रोशनाबाद हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया के आवास पर आज उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने परिवारजनों को वंदना की इस बड़ी उपलब्धि पर पहुंचकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटी ने विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया है उनके इस कार्य से हमारा सीना फक्र से चौड़ा हो गया है हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है इस ओलंपिक में हमारे देश के खिलाड़ियों ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है आज जब हम परिवार की बेटी के परिजनों का सम्मान कर रहे हैं ठीक इसी समय हमारे देश के होनहार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में देश को स्वर्ण पदक दिलाने का काम किया है यह हमारे लिए गर्व एवं खुशी करने के लिए ऐतिहासिक दिन है इस दौरान मुख्यरूप से संदीप गोयल ,रोहित साहू ,लव शर्मा, बिंदर पाल, डॉ जितेंद्र सिंह, सुशांत पाल सोहनवीर सिंह राणा, चमन चौहान, रविंद्र पाल, रोशन प्रधान ,यगदत्त शर्मा, नीतू पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *