नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट की: कृष्णा पूनिया, विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारी
रुड़की । राजस्थान की विधायक और रुड़की प्रभारी कृष्णा पूनिया ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दे, प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट होकर जिताने का काम करना है। आदर्शनगर स्थित एक वैंक्कट हॉल में चुनावी तैयारियों को परखने के लिए कांग्रेस की बैठक हुई। रुड़की सहित पांच विधानसभाओं की प्रभारी कृष्णा पूनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ी है। नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट की है। किसान सड़कों पर हैं। लेकिन सरकार उनकी सुन नहीं रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट जिसका भी हो उसके साथ मजबूती के साथ पार्टी को आगे बढ़ाना है। विस प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के जरिए भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ आवाद बुलंद करनी होगी। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि 2022 की लड़ाई एकजुट होकर ही लड़ी जा सकती है। सभी को एक ही लक्ष्य निर्धारित कर एक दिशा में आगे बढ़ना होगा। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आज जन त्रस्त है। विकास केवल कांग्रेस की सरकार में ही संभव है। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए। लेकिन कोई धरातल पर नहीं उतरे। इस दौरान पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक, सचिन गुप्ता, प्रो. डीपी सैनी, रकम सिंह, हंसराज सचदेवा, रश्मि चौधरी, प्रमोद जौहर, सुभाष सैनी, सुभाष सरीन, सुरेश शर्मा, ईश्वर लाल शास्त्री, मंजू कश्यप, बिट्टू शर्मा, राजबीर, सचिन चौधरी, आशीष सैनी, सपना वाल्मीकि, सुखमिंदर वाल्मीकि, सालिम, श्रवण गोस्वामी, उम्मेद गाजी, सुशील यादव आदि उपस्थित रहे।





























