हरिद्वार में कांग्रेस ने निकाली वीआईपी की गिरफ्तारी को न्याय यात्रा, कहा-अंकिता की मां के कथन से साफ है भाजपा वीआईपी को संरक्षण दे रही

हरिद्वार । महानगर कांग्रेस ने अंकिता हत्याकांड में वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को न्याय यात्रा निकाली। ऋषिकुल चौक से अवधूत मंडल चौक तक निकाली गई यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग की। यात्रा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसके तत्वावधान में उत्तराखंड में अंकिता भंडारी न्याय यात्रा निकाली गई। न्याय यात्रा के माध्यम से अंकिता हत्याकांड में शामिल वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग की गई है। कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि अंकिता की मां के कथन से साफ है भाजपा वीआईपी को संरक्षण दे रही है। लेकिन कांग्रेस अंकिता को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत रहेगी। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह चौहान और करतार सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलने से स्पष्ट है कि भाजपा की सरकार प्रदेश में महिलाओं के प्रति कितनी गंभीर है। एक ओर सरकार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का सपना दिखा रही है और दूसरी ओर उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा और लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है और उनके सम्मान को लगातार ठेस पहुंचाई जा रही है। राजीव भार्गव और इसरार सलमानी ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट साबित करती है कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में भी बड़ी मात्रा में महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है। महेश प्रताप राणा, वरुण बालियान, वरिष्ठ महिला नेत्री संतोष चौहान और पूर्व अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में कई अपराध में भाजपा नेताओं की संलिप्तता भाजपा नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल, पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर, सोम त्यागी और इरफान अंसारी ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध से नौजवान आक्रोशित हैं और आने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव में भाजपा को जवाब देंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, वरिष्ठ नेता मनोज सैनी, शहाबुद्दीन अंसारी, उदयवीर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, रियाज अंसारी, कैलाश प्रधान, अध्यक्ष सेवा दल अश्वनी कौशिक, चंचल जोशी, शशि दीक्षित, सुमन अग्रवाल, सईदा कुरैशी, पार्वती नेगी, करीना पाल, बिंदु, नलिनी दीक्षित, पूनम राज, चम्पा नेगी, रचना शर्मा, सुहैल अख्तर कुरैशी, समर्थ अग्रवाल, नितिन यादव, ओम पहलवान, करण सिंह राणा, तरुण व्यास, दीपक पांडे, विजय प्रजापति, धनीराम शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, अजय गिरी, पुनीत कुमार, अज्जू खान, नवीन सैस, जशीद अंसारी, यशवंत सैनी, राकेश कुमार, मनीष गुप्ता, सचिन पालीपाल, सौरभ छोटू, बन्नी ठाकुर, विवेक भूषण विक्की, त्रिपाल, वीरेंद्र भारद्वाज, मनोज जाटव, रजत कुमार, जगत सिंह रावत, बीएस तेजियान,अशोक उपाध्याय, गगनदीप सिंह, मनोज महंत आदि उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *