प्रदेश की वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की फसलों के उचित दाम और युवाओं को रोजगार देने सहित कई मोर्चों पर विफल रही: डाॅ. हरक सिंह रावत, भगवानपुर में कांग्रेस ने निकाली उत्तराखंड न्याय यात्रा
भगवानपुर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने न्याय यात्रा में भाजपा सरकार पर युवाओं और महिलाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार देने के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही है। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।मंगलवार को भगवानपुर में उत्तराखंड न्याय यात्रा निकाली गई।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डाॅ. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की फसलों के उचित दाम और युवाओं को रोजगार देने सहित कई मोर्चों पर विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी से परेशान है और सरकार नौकरियां उपलब्ध कराने में नाकाम रही है। व्यापारियों में भी निराशा का माहौल है।

भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि उत्तराखण्ड में डबल इंजन की सरकार और जीरो टॉलरेंस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान विरोधी ये सरकार इकबालपुर मिल का बकाया भुगतान आज तक किसानों को नहीं करा सकी है। अंकिता भंडारी को आज तक न्याय नहीं दिला सकी।
इस मौके पर विरेन्द्र रावत, कलियर विधायक फुरकान अहमद, भगवानपुर विधानसभा प्रभारी स्वाती नेगी, विकास त्यागी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर शांडिल्य, कांग्रेस नेता अभिषेक राकेश, राव फरमूद, राजेंद्र सिंह बाड़ी, सेठपाल परमार, रूप चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलबहार, उदय त्यागी, नासिर परवेज, हाजी सलमान, फारुख प्रधान, विरेंद्र ठाकुर, हुसैन गोड़, किरतपाल सभासद, सभासद प्रतिनिधि आकाश, अमित तलवार आदि मौजूद रहे।



















