कांग्रेसियों ने फूंका रानीपुर विधायक का पुतला, विकास कार्यों में भेदभाव करने का लगाया आरोप, कांग्रेस नेता राजबीर चौहान बोले- विकास कराने में अक्षम हैं विधायक, चुनाव में जनता सिखाएगी सबक

रानीपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीपुर के सुभाष नगर के तपोवन नगर एवं अन्य क्षेत्र में सड़कों की खस्ता हालत को लेकर रानीपुर विधायक आदेश चौहान का नारेबाजी कर पुतला फूंका गया।
रविवार को सुभाष नगर में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक पर भेदभाव से विकास कार्य कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी हैं। विकास के बड़े-बड़े वायदे करने वाले विधायक धरातल पर फेल हो चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजबीर चौहान ने कहा कि रानीपुर विधायक के द्वारा पार्टी की आस्था को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। कहा कि अधिकांश क्षेत्र में बीजेपी से क्षेत्रवासियों का मोहभंग हो चुका है। इसलिए विधायक पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं। जिसके कारण पूरे रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता त्रस्त एवं स्थानीय विधायक से आक्रोशित है। जिसका जवाब जनता आने वाले 2022 के चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बीजेपी की स्वास्थ्य ढांचा पूरी तरह से फेल हो गया था। इस मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *