हरिद्वार: बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी से नाराज कांग्रेसियों ने किया ऊर्जा निगम के कार्यालय का घेराव, सरकार पर लगाया जनहितों की अनदेखी का आरोप

हरिद्वार । प्रदेश में बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी से नाराज कांग्रेसियों ने ऊर्जा निगम के कार्यालय का घेराव किया। नगर निगम स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। सरकार पर जनहितों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि एक ओर बिजली वृद्धि कर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है, तो दूसरी ओर 400 पार का नारा देने वाली भाजपा घबराहट में कांग्रेस के बैंक खाते सीज कराकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि बिजली के दामों में वृद्धि से आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम जन में भारी रोष है। अगर जल्द ही सरकार ने बढ़े दाम वापस नहीं लिए तो कांग्रेस बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाएगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अंकित चौहान, ब्लाॅक अध्यक्ष विकास चंद्रा, निवर्तमान पार्षद कैलाश भट्ट, राजीव भार्गव, वरुण बालियान, मनोज सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, विमल शर्मा साटू, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव, निवर्तमान पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, महेश प्रताप राणा, पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, महानगर महासचिव तरूण व्यास, महानगर उपाध्यक्ष दीपक कपूर, बलराम गिरि कड़क, पवन शर्मा, मधुकांत गिरि, मण्डलम अध्यक्ष अजय गिरि, रवि ठाकुर, शिवम नैथानी, मनोज जाटव, दीपक गौनियाल, भरत ठाकुर, रिषभ वशिष्ठ, समर्थ अग्रवाल, अंकित चौधरी, सागर बत्रा, ओम मलिक, अशोक गुप्ता, सचिन पालीवाल, मोहन सिंह राणा, दीपक पाण्डेय,शुभम जोशी, अरूण राघव, नवीन सैंस, धनीराम शर्मा, निखिल सौदाई, सौरभ सैनी आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *