भगवानपुर के मानकमजरा गांव में गोगाजी महाडी का निर्माण कार्य का उद्घाटन, विधायक ममता राकेश बोलीं गोगाजी ने हमेशा सच्चाई के मार्ग पर लोगों को आगे बढ़ने का संदेश दिया

भगवानपुर । क्षेत्र के मानकमजरा गांव में भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने गोगाजी महाडी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि गोगाजी ने हमेशा सच्चाई के मार्ग पर लोगों को आगे बढ़ने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर इस दौरान भगत ब्बलू, मास्टर देवी चन्द, साधूराम कर्मवीर सैनी, मेहकार सिंह, अब्दुल मलिक, विपिन सिंह, राजेश धीमान, सोमपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *