राज्य स्थापना दिवस पर नगर निगम कर्मचारियों को प्रदान किए कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र, मेयर अनिता शर्मा ने कहा कोरोना काल में निगम कर्मचारियों ने दिन रात जनता की सेवा की

हरिद्वार। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रदान करते हुए मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में निगम कर्मचारियों ने दिन रात जनता की सेवा की है। लाॅकडाउन के दौरान जहां लोग अपने घरों में थे। वहीं निगम कर्मचारी सड़कों पर पूरी निष्ठा और मेहनत से अपनी डय्टी कर रहे थे।कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण के खतरे के बावजूद निडर होकर शहर की सफाई व्यवस्था में अपना योगदान दिया। ऐसे योद्धाओं को सम्मानित करना गर्व की बात है। मेयर ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम को पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर ले जाना उनका लक्ष्य है और यह तभी संभव होगा जब कर्मचारी जनता की सेवा करेंगे। ऐसे में नागरिकों को कर्मचारियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उनका सहयोग करना चाहिए। मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने कहा कि कोरोना काल में कर्मचारियों का सेवा भाव देखकर शासन द्वारा उन्हें योद्धाओं के तौर पर सम्मानित किया जा रहा है। कर्मचारी दिन रात मेहनत कर शहर की व्यवस्था को सुचारू रूप से चला रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों ने सभी वार्डो में सेवा भाव से कार्य किया। एक तरफ करोना से लड़ाई और दूसरी तरफ शहर की व्यवस्था को संभालने की दोहरी चुनौतियों का सामना करते हुए नगर निगम कर्मचारियों ने सभी वार्डो में सेवाभाव से कार्य करते हुए स्वयं को भी सुरक्षित रखा और लोगो को भी सुरक्षा दी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *