दो पक्षों के विवाद में 25 लोगों के खिलाफ दर्ज किया क्रॉस मुकदमा, नगर पंचायत इमलीखेड़ा में आठ मार्च को दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद

कलियर। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में आठ मार्च को दो पक्षों के बीच विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इमलीखेड़ा निवासी मोहित सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ मार्च को आजाद पाल के कुछ रिश्तेदार उसकी दुकान पर आए और गूगल पे के बाद नगद पैसे की मांग करने लगे। उसने नगद पैसे देने से मना किया तो गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर आजाद पाल समेत 12 से अधिक लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

सूचना पर उसके पिता और भाई मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके पिता और भाई के साथ धक्का-मुक्की की। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक पक्ष मोहित सैनी,अर्जुन सैनी,रजत सैनी,अभिषेक सैनी,शुभम सैनी,जोनी सैनी,योगेश सैनी,अनिकेत,लविश सैनी,अरुण सैनी,अजित सैनी,अनंत सैनी, अर्जुन सैनी ओर दूसरे पक्ष के आजाद पाल,अनिल पाल, अस्मित पाल,अनुराग पाल,निशु पाल,सौरभ पाल, आदित्य, लकी पाल,गोविंद पाल, मोनु पाल,विपिन पाल, आशु पाल निवासीगण इमलीखेड़ा के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *