ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के टांडा हसनगढ़ और झीवाहेडी़ में दलित समाज, पाल समाज और बंजारा समाज ने भाजपा नेता सुबोध राकेश का किया जोरदार स्वागत, कहा-क्षेत्र का विकास करना ही लक्ष्य
बुग्गावाला । ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के टांडा हसनगढ़ और झीवाहेडी़ में दलित समाज और पाल समाज, बंजारा समाज ने बैठक आयोजित कर भाजपा नेता सुबोध राकेश को समर्थन देने का एलान किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा नेता सुबोध राकेश का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की बहुत कमी है। सड़क की हालत बहुत खराब है आवाजाही करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में विकास की रोशनी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई गांव ऐसे है जिसमें सड़क कई वर्षों पहले बनी थी। आज सड़कों की हालात खस्ता हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र को चमकाने के साथ-साथ विकास के मामले में नंबर वन पर लाने की होगी।इस मौक़े पर शेरसिह,पुंडीर,इलमपाल,केहरपाल,जगदीश पाल,शेरसिंह नामक,धर्मपाल,मदन सिंह,मेधसिंहजी,जयप्रकाश,जयपाल,शमशेर पालजी,रोहित पोल,सतपाल,महावीर पाल,मितर पोल,सुनिल कुमार,महावीर पुण्डिर,सुनिल पाल,सतीशपाल’देशराजपाल,जनेशर पुष्टिर,रामलाल पुंडीर, विनोद,रामपाल भगत,मुल्तान सिह पाल,जशमत पाल,मोहर सिंह,तारा चन्द,हरिराम,नीर पालप्रदीप पाल,सन्नी तुमार,प्रदीप पाल,संजीत,जलसिंहराकेश,इशमपाल,ज्ञानचन्द,संजय पाल,मोहित कुमार,कृष्ण सिंह,वेगी सिंह,मोहित प्रजापती,अरविन्द्र कटारिया,सन्दीप पाल,इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


