उत्तराखंड की बेटी अपर्णा जोशी ने किया नाम रोशन, अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने 1.64 करोड़ की छात्रवृत्ति के लिए किया चयनित

देहरादून / हल्द्वानी । उत्तराखंड की बेटियां लगातार देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। अब हल्द्वानी की बेटी अपर्णा जोशी ने अपनी काबिलियत के दम पर शहर ही नहीं राज्य और देश का नाम रोशन किया है। हल्द्वानी की अपर्णा जोशी को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने 1.64 करोड़ की छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया है। हल्द्वानी आदर्श नगर निवासी अपर्णा जोशी को अमेरिका की आईओवा विश्वविद्यालय में एक करोड़ 64 लाख रुपये छात्रवृत्ति मिली है। अपर्णा जोशी पांच वर्ष तक परिवहन के क्षेत्र में सिविल इंजीनियरिंग में शोध करेंगी। अपर्णा ने 10 वीं से 12 वीं तक की पढ़ाई निर्मला कान्वेंट स्कूल काठगोदाम से की है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से सिविल इंजीनियरिंग परिवहन में बीटेक किया इसके बाद बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी हैदराबाद से एमटेक की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में अपर्णा नोएडा की डब्ल्यूएसपी इंडिया ग्लोबल इंजीनियरिंग कंसलटेंसी कंपनी में बतौर ग्रेजुएट इंजीनियर काम कर रही थीं। अपर्णा जोशी की माता संतोष जोशी राजकीय बालिका हाई स्कूल राजपुरा में प्रधानाचार्य और पिता डॉ. राजेंद्र प्रसाद जोशी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से मुख्य प्रबंधक के पद से अवकाश प्राप्त हैं। अपर्णा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और बेटी की कामयाबी पर सभी उनके परिजनों को बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *