आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा

मंगलौर । कोतवाली क्षेत्र में आम के बाग में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वही मृतक की जेब से मिले डीएल और आरसी दिल्ली निवासी व्यक्ति के हैं। जानकारी के अनुसार मंगलौर में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 के समीप स्थित एक आम के बाग में एक शव लटका होने की सूचना कुछ लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर लटके हुए शव को वीडियो फोटोग्राफी के बाद नीचे उतारा। शव तार के फंदे लटका हुआ था। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई गई है वहीं पुलिस के द्वारा जब मृतक की जेब की तलाशी ली गयी तो उसकी जेब से एक आरसी और डीएल मिले। डीएल प्रमोद कुमार पुत्र गुलाब कुमार निवासी लक्ष्मी पार्क ब्लॉक एच नागलोई वेस्ट दिल्ली के नाम से है। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *