उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, एक ही गांव के तीन छात्रों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, क्षेत्र में शोक की लहर

देहरादून । उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर के केलाखेड़ा थाना में एक बाइक सड़क किनारे खड़ी कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से टकरा गई । हादसे में बाइक सवार तीन छात्रों की मौत हो गई।जानकीर के मुताबिक गांव मड़ैया हट्टू निवासी अमनदीप सिंह (14) पुत्र मलकीत सिंह और राजेंद्र सिंह (15) पुत्र मलकीत सिंह धूरिया इंटर कॉलेज में नौवीं और दसवीं के छात्र थे। शुक्रवार को अमनदीप स्कूल गया था, जबकि राजेंद्र किसी कारणवश अपने घर पर ही था। दोपहर में राजेंद्र गांव के ही बलदेव सिंह (18) पुत्र बंता सिंह के साथ बाइक पर अमनदीप को स्कूल से लाने निकल गया। छुट्टी के बाद कुछ देर घूमने-फिरने के बाद शाम को तीनों गांव लौट रहे थे। रास्ते में मड़ैया हट्टू से कुछ पहले एक मोड़ पर सड़क किनारे खड़ी कंबाइन से उनकी बाइक जा भिड़ी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये।राहगीरों और सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र और अमनदीप को मृत घोषित कर दिया। बलदेव को गंभीर हालत में रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।। एक ही गांव के तीन दोस्तों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *