भारतीय किसान यूनियन की बैठक में कृषि कानून मुद्दों पर हुई चर्चा, 4 जनवरी को देहरादून कूच करने का ऐलान

रुड़की । प्रशासनिक भवन में भाकियू की बैठक में कृषि कानून जैसे अहम मुदों पर चर्चा हुई। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कृषि कानून और गन्ना भुगतान की मांग को लेकर आगामी 4 जनवरी को देहरादून कूच करने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि किसानों की बैठक में ऐलान किया गया कि आगामी 4 जनवरी को बड़ी संख्या में किसान देहरादून कुच करेंगे। भाकियू मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के साथ-साथ चक्का जाम करने की योजना बनाई है। किसानों की मांग है कि कृषि बिल वापस लिया जाए। चीनी मिलों पर करोड़ों का बकाया भुगतान किसानों को तुरंत दिलवाया जाए, ऊर्जा निगम की छापेमारी से किसान बेहद परेशान है और लाखों रुपए के जुर्माने लगाने के साथ साथ मुकदमे दर्ज की कार्रवाई ऊर्जा निगम कर रहा है। जिसको लेकर किसान बेहद परेशान है। इसी को लेकर अब भारतीय किसान यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसान आगामी 4 जनवरी को देहरादून में होने वाले कार्यक्रम को लेकर रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नाजिम, युवा जिलाध्यक्ष संजीव कुशवाहा, राजबीर रोड, राव इनाम, राजेश सैनी, इंद्र सिंह रोड, मंजेश रोड, प्रदीप सिंह त्यागी, शौकत ,राकेश अवनीश, इलियास असलम, पवन रोड, शोभाराम, अवनीश, जसवीर, प्रदीप गुर्जर, नईम खान, वेदपाल, आजाद और सैय्यद हसन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *