अध्ययन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव, आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

भगवानपुर । अध्ययन एकेडमी में बच्चों ने दीपोत्सव का आयोजन किया और रंगोली बनाने के साथ दीपावली के गीतों पर नृत्य किया। प्रधानाचार्य करनपाल चौहान ने दीपावली मनाए जाने के उद्देश्य पर विचार रखे और पटाखे चलाते समय सावधानी बरतने का आह्वान किया।रविवार को इमली रोड स्थित अध्यन एकेडमी में दीपावली उत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों की प्रतिभाओं के लिए कला, बेटी बचाओ बेटी पढा़ओ और जल संरक्षण पर प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य करन पाल चौहान ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को दीवाली पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पटाखे चलाने चाहिए। पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *