नवरात्र के दौरान मांस और अंडे की दुकान बंद कराने की मांग
भगवानपुर । शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें नवरात्रो में मांस व अंडों की दुकाने व ठेले बंद कराने की मांग की है।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अकुंश पंडित ने बताया कि दो अप्रैल से नवरात्रे शुरू हो रहे है। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह मांस व अंडे की दुकान व ठेली लगती है। नवरात्रों में लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन्हे बंद कराने की मांग की है। इस मौके पर संजय बजरंगी, राजकिशोर वर्मा, भगवती प्रसाद, बोबी प्रजापति, चंदन कौशिक, रोहित पंडित, आकाश शर्मा, रवि चौधरी, रविन्द्र पाल, कलवा चौधरी, नवीन सैनी, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।

