व्यापारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को सौंपा ज्ञापन, जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की

हरिद्वार । शिव मूर्ति व्यापार मंडल के अध्यक्ष और भाजपा नेता सुभाष चंद के नेतृत्व में शिव मूर्ति व्यापार मंडल के व्यापारियों ने एक ज्ञापन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक मदन कौशिक को सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि बरसात के दौरान रेलवे के द्वार शिवमूर्ति और रेलवे स्टेशन रोड पर रेलवे का बरसाती पानी इस सड़क पर छोड़ दिया जाता है। जिससे यहां के दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। पहले भी इस मांग को सरकार के समक्ष लाया गया था। लेकिन कहीं कोई समाधान नहीं किया गया। इसके अलावा शिवमूर्ति, निर्मला सराय वाली रोड पर एक बड़ी सीवर लाइन डालने की मांग की गई। मदन कौशिक ने दोनों मांगों पर कार्रवाई कराने का पूर्ण आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में राजू मनोचा, आनन्द भट्ट, अरविंद अग्रवाल, दीपक दुआ, पंकज आहूजा, जोनी अरोरा, अजय कुमार, मोनू गर्ग आदि व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *