रुड़की नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, कहा-अधिकारी कर रहे उत्पीड़न

रुड़की । अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। शुक्रवार को सफाई कर्मचारी नगर निगम में नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। सफाई कार्यों में लगाए गए कर्मचारियों को बिना कारण हटाया जा रहा है। कहा कि कर्मचारी अधिकारियों के इस तरह के व्यवहार को सहन नहीं करेंगे। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *