नगर निगम द्वारा नियमित रूप से कराया जा रहा है डेंगू की दवाई का छिड़काव, लार्वा पाए जाने पर किया जा रहा नष्ट, लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक किया जा रहा

रुड़की । मेयर गौरव गोयल,नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा डेंगू की दवाई का छिड़काव निगम क्षेत्र में नियमित रूप से कराया जा रहा है। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार नगर निगम रुड़की के सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार के नेतृत्व में डेंगू हंटर्स टीम द्वारा कृष्णा नगर,सुभाष नगर में डेंगू का लारवा ढूंढा गया,साथ ही डेंगू जागरूकता अभियान भी चलाया गया। डेंगू हंटर टीम द्वारा पूरे वार्ड का निरीक्षण किया गया व डेंगू का लारवा पाए जाने पर उसको नष्ट किया गया। डेंगू हंटर्स टीम को निगम के पार्षदों का सहयोग मिला व प्रत्येक घर में जाकर डेंगू से बचाव के तरीके समझाए गए,जैसे कि कूलर में पानी को साप्ताहिक रूप से बदलना, टायर्स में पानी को एकत्र ना होने देना, बिल्डिंगों की छतों पर पानी एकत्र ना होने देना,गमलों का पानी साप्ताहिक तौर पर बदलने आदि डेंगू से बचने का एकमात्र उपाय सतर्कता।नगर निगम की टीम में सूर्या मोहन, रजत, अभिनव, कपिल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *