रानीपुर विधान सभा का समूचा विकास ही मेरा संकल्प पत्र: आदेश चौहान

बहादराबाद । आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने हरिद्वार नगर निगम के वार्ड नम्बर 54 में बनने वाली नालियों के कार्यो का भूमि पूजन कर के निर्माण कार्य शुरू कराया । इस अवसर पर स्थानीय पार्षद व बहादराबाद मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र राणा भी उनके साथ मौजूद रहे । मीडिया से बातचीत में विधायक आदेश चौहान ने बताया कि रानीपुर विधान सभा का समूचा विकास ही मेरा संकल्प पत्र है । रानीपुर विधान सभा का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नही रहा है । नालियों के बनने से यहाँ बरसात में होने वाले जल भराव से स्थानीय नागरिकों को निजात मिलेगी । भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहा है । उन्होंने कहाँ की में स्वयं भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रेरणा से इन विकास कार्यो को अपनी विधान सभा मे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूँ । उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से खुश होकर सभी वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं और धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है। क्षेत्र में वैक्सीनेशन का कार्य काफी तेजी से चल रहा है और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सरकारी मशीनरी और भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह सतर्क है। इस अवसर पर बहादराबाद मण्डल उपाध्यक्ष अजय बबली,मण्डल महामंत्री चमन चौहान,पार्षद विपिन शर्मा, विकास कुमार,मनोज पनालिया,कमल प्रधान,मण्डल मीडिया प्रभारी शोभित चौहान,सोशल मीडिया प्रभारी पंकज धीमान,मनोज,महेंद्र,मनजीत,नितिन चौहान,कैलाश भट्ट,जोनी कुमार,अमित त्यागी,जितेंद्र सिंह,भारत सिंह आदि पार्टी कार्यकता व स्थानीय निवासी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *