भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रहे हैं: ममता राकेश, विधायक ने डाडा जलालपुर में किया सड़क का उद्घाटन

भगवानपुर । क्षेत्र स्थित डाडा जलालपुर में विधायक ममता राकेश ने इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दी। उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रहे हैं। कहा कि प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे। ग्रामीणों ने विधायक को गांव की कुछ समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान शाहनवाज प्रधान, विकम सैनी, सत्तार, सरदार, ललीत, नीटू सैनी, मोहतरीन, नेकीराम, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *