देवी सिंह राणा दोबारा बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, बोले- मोदी और धामी सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही
रुड़की । भाजपा हाईकमान ने देवी सिंह राणा को दोबारा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। देवी सिंह राणा किसान बहुमुल्य क्षेत्र से आते हैं। उनको खेती-बाड़ी और किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी भी है। हरिद्वार जनपद में संगठन की और पार्टी की दृष्टि से वह दिग्गज नेताओं में शुमार है। पुनः जिम्मेदारी देने पर भाजपा नेता देवी सिंह राणा ने प्रदेश शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह किसानों की समस्याओं का हर समय समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारे किसानों के विकास के लिए नई-नई तकनीकों के माध्यम से दिशा और दशा बदलकर कृषि प्रधान देश की प्रथम पायदान पर लाना चाहती है। जितना कार्य और सुबिधां किसानों के लिए हमारी सरकारों ने किया और निरंतर कर रही है वह यदि विगत सरकारों ने किया होता तो आज अन्नदेवता और उसका परिवार सम्पन्न और खुशहाल होता।