भगवानपुर: दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के ग्रामीण के पेट में घोंपा चाकू
भगवानपुर । रायपुर में मंगलवार की देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के ग्रामीण को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के रायपुर में मंगलवार रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने गाली गलौज करते हुए दूसरे पक्ष के ग्रामीण पर जानलेवा हमला करते हुए पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे तनवीर निवासी रायपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गम्भीर देख उसे ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

