ज्योतिबा फुले की जयंती पर स्कूली बच्चों को फल वितरित किए गए

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी मंडल उत्तर जमालपुर ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर राजकीय प्राथमिक स्कूल बहादरपुर जट में बच्चों को फल वितरण कर महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्म दिवस को मनाया। इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान और मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने जातिगत भेदभाव और महिलाओं की शिक्षा और समानता के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की शिक्षा पर ध्यान दिया। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले पहली महिला शिक्षक बनी जिन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए पाठशाला खोली । इस अवसर पर महामंत्री सोहन वीरपाल सचिन कुमार नवीन सैनी चंद किरण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *