भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की किट वितरित की, मंडल अध्यक्ष पूनम त्यागी ने कहा डर से नहीं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से हारेगा कोरोना

रुड़की । भाजपा जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की की अध्यक्ष पूनम त्यागी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज अपने मण्डल के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष रक्षा किट व आयुष क्वाथ रोग प्रतिरोधक शक्ति वटी का वितरण किया। मंडल अध्यक्ष पूनम त्यागी ने इस दौरान लोगो से कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करते हुए घर में ही रहने एवं सरकार द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। मण्डल के सभी पदाधिकारियों ने सुझाव देकर वैश्विक महामारी में स्वंम को सुरक्षित रखते हुए आम लोगों के सहयोग की योजना तैयार की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अशोक त्यागी, शिक्षक नेता प्रदीप त्यागी, अशोक आर्य, डॉ बीएल अग्रवाल,मंजू रावत,मीनू सिंह, रीता भार्गव,मधु त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *