समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता ने एसएसपी से मुलाकात कर दी बधाई, पौधारोपण अभियान के बारे में दी जानकारी
हरिद्वार । समाजसेवी डॉ.अमन गुप्ता ने एसएसपी योगेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात कर उनको बधाई दी हैं। इस दौरान उन्होंने एसएसपी को पौधारोपण अभियान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि समूचे प्रदेश में 21 हजार पौधारोपण करने का संकल्प लिया है। करीब 8 हजार पौधारोपण किया जा चुका है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी सहयोग मांगा। इस दौरान एसएसपी योगेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मानव जीवन पूर्ण रूप से स्वस्थ तभी होगा जब कदम-कदम पर पौधे लगेंगे। पौधरोपण जीवन के लिए बेहद जरूरी है। आक्सीजन देने वाले पौधों की महत्ता को दरकिनार नहीं किया जा सकता। बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़-पौधे मानव जीवन के अस्तित्व के लिए ख़तरा हैं। पर्यावरण संतुलन से ही मानव सुरक्षित व खुशहाल रहेगा।



