कैंट बोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार को अलायंस ओलंपियाड फाउंडेशन दिल्ली द्वारा “भारत शिक्षा रत्न सम्मान” से किया गया सम्मानित, डॉ. नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ, उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन को भी प्राथमिकता दी
रुड़की । अलायंस ओलंपियाड फाउंडेशन दिल्ली द्वारा कैंट बोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित “भारत शिक्षा रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कुशल नेतृत्व, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यालय में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन को भी प्राथमिकता दी है। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविदों को समय-समय पर ऐसे सम्मानों से नवाजा जाता रहा है। डॉ. नरेंद्र कुमार को यह सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
सम्मान मिलने पर डाॅ नरेंद्र कुमार को पूर्व प्रधानाचार्य नरेश बर्मन, देवी सिंह, तिलकराम, मदन जौली, सुशील राठी, सुभाष सैनी, मनोज जंयत, संजीत चंदा, सुशील पेंगोवाल, संयम भारती, गोपाल बालियान, श्याम सिंह, दिनेश पालीवाल, अशोक कुमार, फार्मेसी अधिकारी एवं जिलाध्यक्ष फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन हरिद्वार ब्रिजेश कुमार, गरीमा भारती, महिमा भारती, हर्षिका भारती ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।


