डॉ राव अकरम को जिला सचिव प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पी० एम० एच० एस० ) जनपद हरिद्वार बनने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमली खेड़ा में किया गया जोरदार स्वागत, कार्यक्रम का संचालन राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार ने किया

कलियर । डॉ राव अकरम को जिला सचिव प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पी० एम० एच० एस० ) जनपद हरिद्वार बनने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमली खेड़ा पहुंचने पर राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार फार्मेसी अधिकारी एवं समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फूल मालाएं एवं मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार ने किया डॉक्टर दिल्ली रमन ने कहा कि डॉक्टर राव अकरम के जिला सचिव बनने पर संघ को काफी उम्मीद है कि डॉक्टर राव अकरम साहब डॉक्टर की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करेंगे।

अरविंद सैनी ने भी अपने विचार रखें एवं डॉक्टर राव अकरम को शुभकामनाएं दी नर्सिंग अधिकारी भावना किरण नाथ मालती सजवान नेहा चहल और शिल्पी ने भी अपना संबोधन दिया इसके उपरांत डॉक्टर राव अकरम ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमली खेड़ा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ जनपद हरिद्वार अध्यक्ष ब्रिजेश कुमार का विशेष आभार प्रकट किया और कहा कि इतना सुंदर कार्यक्रम आपके द्वारा किया गया है मैं आपका आभारी रहूंगा और सदैव आप सभी की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने का प्रयास करूंगा इस कार्यक्रम में ब्रिजेश कुमार जिला अध्यक्ष राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ हरिद्वार अरविंद सैनी विजय शर्मा किरण नाथ मल्टी संजना नेहा चल भावना दास उर्वशी चौहान नर्सिंग अधिकारी प्रदीप शर्मा मनोज कुमार मनीष सैनी रविंद्र प्रताप अम्मार .सुहेल लक्ष्मण भंडारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *