डॉ रवींद्र सैनी को सुभारती ग्रुप ‘उन्मुक्त भारत ‘ राष्ट्रीय चरित्र निर्माण योजना देहरादून इकाई का निदेशक नियुक्त किया गया

देहरादून । सुभारती ग्रुप की संस्था “उन्मुक्त भारत” ने डॉ.रवीन्द्र कुमार सैनी को राष्ट्रीय चरित्र निर्माण योजना के देहरादून इकाई निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।यह नियुक्ति सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा.अतुल कृष्ण द्वारा की गई है।वरिष्ठ समाजसेवी,अग्रेंजी साहित्यकार और देवभूमि जागृति फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर डॉ.रवींद्र सैनी श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर से सेवानिवृत्त हुए हैं।उनके अनुभव और शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए नियुक्त किया गया है।

डॉ.सैनी ने कहा, “मैं उन्मुक्त भारत और सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉ.अतुल कृष्णा का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए नियुक्त किया।मैं अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी से करूंगा और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण योजना को सफल बनाने के लिए काम करूंगा।मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मुझे सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज सेवा का अवसर मिला है।” डॉ.सैनी को 5 सितंबर को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया था, जो उन्हें प्राप्त हो गया है। डॉ. सैनी ने अपने कर्तव्य को सुचारू रूप से प्रारंभ करने के लिए ज्वाइन कर लिया है और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण योजना को सफल बनाने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है।
डॉ.सैनी को इस भूमिका में सम्मानजनक मानदेय और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। जो उनके योगदान और समर्पण को और भी बढ़ावा देंगी।डॉ. सैनी की नियुक्ति से उन्मुक्त भारत की राष्ट्रीय चरित्र निर्माण योजना को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है। डॉ. सैनी के अनुभव और समर्पण के साथ,योजना निश्चित रूप से सफल होगी और युवाओं के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्मुक्त भारत और सुभारती ग्रुप के संयुक्त प्रयासों से यह योजना और भी प्रभावी होगी और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगी।
डॉ सैनी तीन दिन सुभारती अस्पताल में तथा तीन दिन रासबिहारी बोस विश्वविद्यालय नंदा की चौकी कार्यालय में बैठा करेंगे। देश के विभिन्न विद्यालयो में भृमण कर छात्रों को राष्ट्रीय चरित्र विकसित करने के लिए प्रेरित करेंगे।इस पुनीत कार्य में स्वयं सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉक्टर अतुल कृष्ण भी डॉ. सैनी के साथ रहकर अपना अमूल्य योगदान देंगे।देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड आशीष राष्ट्रवादी के द्वारा डॉ रविंद्र सैनी को सम्मानित किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *