राष्ट्रीय ध्वज का अपमान का आरोप लगाकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का पुतला फूंका, की नारेबाजी
भगवानपुर । हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कस्बे में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। शुक्रवार को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें उनके हाथ में तिरंगा उल्टा पकड़ा हुआ नजर आया। इस मामले को लेकर शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा पकड़ कर तिरंगे का अपमान किया है। जिसे लेकर दोनों संगठनों ने सामूहिक विरोध प्रकट किया है। विरोध प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ता उप जिला अधिकारी कार्यालय के समीप पहुंचे और शिक्षा मंत्री का पुतला भी दहन किया गया। विरोध करने वालों में अंकुश पंडित, राज किशोर वर्मा, भगवती प्रसाद, सुभाष कश्यप, बृजेश कुमार, सचिन धीमान, प्रेम कश्यप, नीरज कुमार, शुभम कुमार, उमेश कुमार, विक्की पंडित, राज वर्मा, राजेश कुमार, अंकित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।





























