रुड़की व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, गणमान्य व्यक्तियों ने दी एक दूसरे को बधाई

रुड़की । ईद-उल-फितर का त्योहार रुड़की नगर व आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्वक और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम की उच्च व्यवस्था के साथ मुख्य ईदगाह में संपन्न हुई ईद की नमाज में मदरसा अरबिया रहमानिया के प्रधानाचार्य अजहर उल हक ने नमाज से पूर्व अपनी तकरीर में देश में अमन शांति के लिए दुआ के साथ ही नशे के खिलाफ मुसलमानों को अभियान चलाने तथा नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए आह्वान किया,साथ ही मौलाना अजहर उल हक नगर में सफाई व्यवस्था,पुलिस प्रशासन तथा निगम के कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त करते हुए उनको मुबारकबाद पेश की।

ईद की नमाज मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने अदा कराई और नमाज के बाद विशेष दुआ भी कराई।प्रशासक हाजी मोहम्मद मुस्तकीम ने भी सभी नमाजियों का ईदगाह में इस्तकबाल किया।ईद की नमाज के बाद सभी दलों के नेताओं ने ईदगाह के बाहर टेंट लगाकर मुस्लिम भाइयों को ईद मुबारकबाद दी,वहीं मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर हिंदू भाइयों को नवरात्रि की मुबारकबाद दी।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता,पूर्व मेयर यशपाल राणा,वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट,कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट,वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री,वरिष्ठ नेता चौधरी महिपाल सिंह एडवोकेट,आशीष सैनी,खुर्शीद आलम व समाजसेवी मोहम्मद आदिल आदि ने सभी मुस्लिम भाइयों को अपनी शुभकामनाएं दी,वहीं दूसरी ओर प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय शायर व कवि अफजल मंगलौरी के सोत मोहल्ला स्थित आवास पर ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें नगर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं,समाजसेवियों तथा अधिकारियों ने शिरकत कर ईद की बधाई दी।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल,सीओ नताशा सिंह,पूर्व मेयर गौरव गोयल आदि गणमान्य व्यक्तियों ने ईद की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *