उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, ऐसे करें आवेदन

देहरादून । बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। सेवायोजन विभाग की ओर से 24 मई को देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यहां 450 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।इस मेले में भाग लेने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। यह रजिस्ट्रेशन सर्वे चौक के पास सेवायोजन कार्यालय में शुरू हो गए हैं ।पंजीकरण के लिए मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, सेवायोजन का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो के साथ पहचान पत्र लाना जरूरी होगा। इस मेंले में 8 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक वेतन वाले पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, क्षेत्रीय सेवा योजना अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि इस मेले में हरिद्वार और देहरादून की 25 से 30 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इस मेल में महिंद्रा, एकम्स कंपनी, अंबर रॉकमैन के अलावा सिनर्जी, कैंप- 108, एचडीएफसी, बार्बेक्यू नेशन समेत कई कंपनी पहुंच रही है। रोजगार मेले में दसवीं से लेकर बीएससी, एमएससी, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, इंटर, बीए, बीबीए समेत कई परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *