सबका साथ सबका विकास, जन-जन को सरकार पर विश्वास, भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान, स्वागत कार्यक्रम में बोले भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी

बहादराबाद । भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी ने कहा कि भाजपा में छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की बदौलत दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनीं हैं। शांतरशाह गांव में ग्रामीण की ओर से प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित कुमार सैनी का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान अमित कुमार सैनी ने आभार जताया और कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति को लेकर भाजपा सरकार विकास कर रही है। भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। मोदी सरकार की कार्यशैली से लोगों को बता दिया कि सूझ-बूझ और गंभीरता से योजनाओं को क्रियान्वित कर देश में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है।

सरकार ने अपनी योजनाओं के केंद्र में सवा सौ करोड़ देशवासियों को रखा है। उसकी सोच दूरदर्शी रही है जिसमें आगे की कई पीढ़ियों का ख्याल रखा गया है। गरीब और किसानों के लिए कई क्रांतिकारी योजनाओं पर अमल, कौशल विकास की योजनाओं के साथ युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने के कदमों पर भी जोर रहा है। डिजिटल इंडिया पर फोकस करने के साथ विकास की तमाम योजनाओं में अत्याधुनिक तकनीक के सहारे सरकार की कोशिश भारत को पूर्णत: आत्मनिर्भर बनाने की है, जो विश्वशक्ति के रूप में भारत की पहचान को स्थापित करने वाला साबित होगा और एक नए भारत का उदय होगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *