वजन कम करने के लिए कहीं आप भी तो गर्म पानी नहीं पीते, जान लीजिए इसके साइड इफेक्ट

पानी के बिना जिंदगी अधूरी है। पानी का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। ये स्किन और मांसपेशियों को हेल्दी रखता है। हमारी बॉडी का 65 फीसदी हिस्सा पानी से बना है। पानी शरीर से हानिकारक विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। पानी शरीर की कोशिकाओं को पोषक तत्वों को अवशोषित करने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। हर दिन दो लीटर पानी पीने से बॉडी को फायदा मिलता है।

माना जाता है कि गर्म पानी का सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है। जिन लोगों का वजन ज्यादा है ऐसे लोग वजन कम करने के लिए गर्म पानी का अधिक सेवन करते हैं। गर्म पानी का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है, साथ ही सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव भी होता है। लेकिन आप जानते हैं कि गर्म पानी का अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। नीरज द्विवेदी रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट ने बताया है कि गर्म पानी पीने से उसके फायदों के साथ ही सेहत को नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं कि गर्म पानी पीने के कौन-कौन से साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

अनिंद्रा का शिकार हो सकते हैं: गर्म पानी का सेवन करने से आप अनिंद्रा का शिकार हो सकते हैं। रात को सोने से पहले गर्म पानी का सेवन नहीं करें। गर्म पानी पीने से बॉडी गर्म हो जाती है जिससे एंजाइम ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं जिससे नींद नहीं आती।

ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है: गर्म पानी का अधिक सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। आप बीपी के शिकार हैं तो गर्म पानी का कम सेवन करें। अगर आप गर्म पानी पीना चाहते हैं तो उसके तापमान का ध्यान रखें। कोशिश करें कि गर्म पानी का सेवन सुबह खाली पेट करें। गर्म पानी हाई बीपी के शिकार मरीजों का बीपी बढ़ा सकता है।

किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है: गर्म पानी का सेवन करने से किडनी की भी समस्या हो सकती है। ज्यादा गर्म पानी पीने से ब्लड का वोल्यूम बढ़ जाता है जिससे किडनी पर लोड बढ़ जाता है। किडनी के मरीज खास तौर पर गर्म पानी का सेवन नहीं करें।

अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है: गर्म पानी का अधिक सेवन करने से अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। सांस फूलता है तो गर्म पानी नहीं पीएं वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

मुंह में छाले हो सकते हैं: गर्म पानी का सेवन करने से मुंह में छाले आने की परेशानी बढ़ जाती है। गर्म पानी का सेवन करने से म्यूकस लेयर हल्की पड़ जाती है जिससे छालों की परेशानी हो सकती है।

होंठ और जुबान जल सकती है: गर्म पानी का अधिक सेवन करने से आपके होंठ और जुबान जलने का डर रहता है। अगर आप गर्म पानी का सेवन करते हैं तो हल्का गर्म पानी पीएं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *