किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं: सेठपाल परमार, कांग्रेस किसान कमेटी की बैठक में कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार दी गई

रुड़की । जिला किसान कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण के जिला अध्यक्ष चौ. सेठपाल परमार के गणेशपुर स्थित आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष चौ. सेठपाल परमार ने कहा कि देश का अन्नदाता आज अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर पड़ा हुआ है केंद्र सरकार के द्वारा किसान विरोधी तीन बिल अध्यादेश लाकर देश के किसानों को गुलाम बनाने के लिए निजी करण का रास्ता अपनाया गया है। इस दौरान निधी राणा को जिला महामंत्री व अब्दुल्ला रहमान को जिला उपाध्यक्ष व रविन्द्र खेवरिया को जिला सचिव नियुक्त किया गया। सभी ने कहा कि हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और किसानों पर अत्याचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रदेश संयोजक जसविंदर सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *