शीला देवी इंटर कॉलेज डाडा पट्टी में विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया

भगवानपुर। आज श्रीमती शीला देवी इंटर कॉलेज डाडा पट्टी में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया l कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं की ओर से कक्षा 12 को विदाई दी गई l कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद,हिन्दी साहित्यकार एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी ने सभी छात्र एवं छात्राओ को सुभकामनाए देते हुए कहा कि आप देश का भविष्य हैं l कयोंकि आप बच्चों में से कोई शिक्षा,चिकित्सा,खेलखुद,साहित्य एवं सैन्य क्षेत्र के साथ-साथ बड़े-बड़े प्रशासनिक पदों पर रहकर देश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने और अनुशासन में रहकर निरंतर जीवन में कार्य करना चाहिए l सभी को शिक्षकों और माता-पिता का सम्मान करना चाहिए l छात्र-छात्राओं की ओर से सुंदर-सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक अनिल सैनी के द्वारा की गई l विदाई कार्यक्रम में सभी बच्चों ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि शिक्षक सदैव दिन-रात मेहनत कर हमारा भविष्य बनाने में सर्वस्य निछावर कर हमारा भविष्य बनाने का कार्य करते हैं lकॉलेज में वर्ष भर का शिक्षण कार्य,अनुशासन और व्यवहार से अपनी पहचान बनाने वाले छात्र प्रेमवीर सैनी को मिस्टर फेयरवेल और छात्रा अदीबा प्रवीन को मिस फेयरवेल चुना गया lकार्यक्रम का सफल मुख्य संचालन उपासना एवं सह संचालन तन्न के द्वारा किया गया l प्रधानाचार्य कोमल सैनी,हिमांशु सैनी,पिंटू सैनी, साक्षी पंवार,अनुपम सैनी,विशेष सैनी,राधिका,सरिता,ज्योति सैनी, लिपिकावीर,रजनी सैनी,शैली सैनी, आयशा,सपना, अरुणा,मोनिका सैनी,शिखा सैनी,निकिता,पारुल कांगड़ा,आसरा अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *