भू- माफिया की नजरों से बचाए जाए खेत, गाड़ोवाली गांव में किसान सम्मेलन आयोजित

पथरी। भारतीय किसान यूनियन (शर्मा ) ने ग्राम गाड़ोवाली में किसान सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा का किसान नेताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में संगठन का विस्तार किया गया। वहीं, बागों, खेतों को काटकर कालोनियां बनाने वालों अंकुश लगाने की जोरशोर से मांग उठाई गई। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी को मजबूत करने के लिए संजीव चौधरी को केंद्रीय संगठन मंत्री, सुरेंद्र शर्मा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, अक्षय चौधरी को जिलाध्यक्ष, पूरण सिंह को खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष, संजीव सैनी को लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष, जगपाल शर्मा को नारसन ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों का संगठन है। उनकी हर समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाने को यूुनियन तैयार खड़ी है। उन्होंने कहा कि आजकल तेजी के साथ बाग, खेत विलुप्त होते जा रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण ये है कि भू-माफिया कृ​षि भूमियों पर कॉलोनियां काट रहे हैं। एक किसान मजदूरी में जमीन बेच देता है, जिसका फायदा उठाते हुए माफिया कालोनियां काट देते हैं। बाद में बराबर वाले किसान को भी परेशान किया जाता है जिससे वह अपनी भूमि उन्हें बेच दे। उसे जमीन बेचने के लिए मजबूर कर दिया जाता है। कहा कि इस पर रोक लगाने के लिए पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। अगर अंकुश नहीं लगाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जल्द ही इस मामले में राष्ट्रपति से भी यूनियन मुलाकात करेगी। इसके लिए राष्ट्रपति से समय मांगा गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उसका पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। आज किसान अपनी बेहद परेशान हैं। बारिश से गेहूं आदि की फसले खराब होने से भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए आवाज बुलंद की जाएगी। किसानों की अनदेखी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
किसान सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा, नरेश शर्मा, आशु चौधरी, नरेश चौहान, रमेश चौहान, इरफान, इरशाद, विपुल चौधरी, मधु कांत भारद्वाज, विक्रम चौधरी आरिफ, कमल, फुरकान, नाथीराम सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन का संचालन अनिल शर्मा ने किया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *