गोष्ठी में किसानों को गन्ने की फसल के बारे में जानकारी दी गई, नगला कोयल गांव में गन्ना चौपाल एवं किसान गोष्ठी का आयोजन

नारसन । आज नगला कोयल ग्राम में गन्ना चौपाल एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया । किसान गोष्ठी का शुभारंभ सी०डी०आई० हरिद्वार बी०के० चौधरी द्वारा किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बी०के०चौधरी द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में गन्ना की खेती आधुनिक तकनीकी के माध्यम से ही लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने नवीनतम गन्ना प्रजाति 15023 एवं पेडी प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने किसानों को दुर्घटना बीमा के बारे में बताया कि ₹300000 के द्वारा किया जाता है। इसके उपरांत श्री ओमवीर सैनी ने इको कंपनी के नैनो यूरिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। गन्ना विकास निरीक्षक कार्तिक विश्वास द्वारा गन्ना की फसल में लगने वाले रोग एवं कीट नियंत्रण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी । संगोष्ठी में मुख्य रूप से गन्ना पर्यवेक्षक चौधरी नरेंद्र कुमार,सुनील सेमवाल रमन कुमार
छोटेलाल मुकेश कुमार,किसान ओमबीर, रजनीश कुमार, ओमपाल, बृजेश कुमार, प्रमोद कुमार नरेंद्र चौधरी ललित कुमार सुरेश कुमार नितिन कुमार अंकित कुमार सुबोध कुमार ललित कुमार नीरज सिंह धर्मवीर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *