सड़क हादसे में महिला दरोगा गंभीर रूप से घायल, झबरेड़ा थाने में तैनात हैं दरोगा अंशु चौधरी, एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायल दरोगा का हाल

झबरेड़ा । इकबालपुर मंगलौर मार्ग ग्राम पर लाठरदेवा शेख के पास स्कूटी सवार महिला दरोगा को नीलगाय ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। झबरेड़ा थाने में तैनात दरोगा अंशु चौधरी स्कूटी से ग्राम लाठर देवा शेख जा रही थी। गांव से कुछ ही पहले सड़क पार करते समय नीलगाय ने स्कूटी के ऊपर से छलांग लगा दी। नीलगाय के छलांग लगाने से नील गाय का पैर महिला दरोगा के सिर में लगने से वह स्कूटी सहित सड़क पर जा गिरी। लोगों ने घायल को सड़क से उठाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल को इलाज के लिए भगवानपुर के पास स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल दरोगा का हालचाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *